नागपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, मध्य प्रदेश के सौसर तहसील से नागपुर गई बारात में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है. खुशनुमा माहौल जल्द ही खौफ का बना जाएगा किसी ने नहीं सोचा होगा. बताया जा रहा हैं कि अस्पताल में 100 से भी अधिक लोगों को एक ही समस्या के कारण भर्ती कराया गया है.
दही भल्ले और गुलाब जामुन के लिए मजे
बता दें कि नागपुर गई बारात के सभी बारातियों ने शादी समारोह में जाते ही बड़े ही चाव से दावत खाया था. हालांकि, कुछ ही देर में शादी का खुशनुमा माहौल मातम वाले माहौल में बदल गया. सभी लोगों के चेहरे पर खौफ दिखाई देने लगा था. दरअसल, बारातियों का कहना हैं कि दही-बड़े और गुलाब जामुन खाने के बाद में उनकी हालत खराब होने लगी थी. दोनों को खाते ही पेट में दर्द, उल्टी और पेट खराब होने लगा.
कई अपने जिले में करा रहे चेकअप
धीरे-धीरे से 100 से भी अधिक लोगों की हालत खराब होने लगी. हालांकि, गंभीर मरीजों को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सौसर सिविल अस्पताल में 30 से अधिक मरीज गंभीर बताए जा रहे हैं. वहीं, बाकी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने मरीजों को खतरे से बाहर बताया है. बारात में दूर-दूर से लोग शामिल थे. कई आरोपी अपने ही जिले और घर के पास वाले अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं.
सर्वे टीम को लगाया गया
शुरुआती जांच में सामने आया हैं कि खाद्य पदार्थों में प्रयोग की गई चीजों में खराब समान या किसी चीज से संक्रमित चीज डाली गई थी. इसी कारण से ऐसा हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि सिविल अस्पताल पहुंच गए है. डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिया हैं कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. साथ ही बोरगांव में एक सर्वे टीम को भी लगाया गया हैं ताकि प्रभावित मरीजों को तुरंत मेडिकल सहायता मिल पाए.
ये भी पढ़ें: नागपुर में सनसनीखेज घटना! सौतेले बेटे ने किया मां से दुष्कर्म; महिला हुई 4 महीने की प्रेग्नेंट
