महाराष्ट्र में ज्योतिषी अशोक खरात का लॉकर तलाशने पर ED को कई कीमती चीजें मिली हैं. इस दौरान 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने-चांदी के गहनों के साथ अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं.

अशोक खरात के लॉकर की तलाशी
महाराष्ट्र के नासिक में कुछ समय पहले ज्योतिषी अशोक खरात का मामला सामने आया था. जिसके बाद से उनके खिलाफ लगातार जांच की जा रही है. अब इस मामले में हो रही जांच में एक नया खुलासा किया गया है. नासिक के एक बैंक में अशोक खरात के लॉकर की तलाशी की गई, जिसके बाद ED के अधिकारी भी चौंक गए हैं. आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अशोक खरात के बैंक लॉकर की तलाशी की थी.
1 करोड़ से ज्यादा के गहनें
लॉकर की तलाशी के दौरान 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने-चांदी के गहनों के साथ ED ने अशोक खरात के लॉकर से अमेरिकी डॉलर और बाकी कीमती सामना भी बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक अशोक खरात के साथ उनकी पत्नी कल्पना खरात के नाम पर विश्वास कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में ल़ॉकर था, जिससे तलाशने पर कई कीमती चीजें बरामद हुई हैं.
बेटी के सामने खुला लॉकर
बताया जा रहा है कि अशोक खरात और उनकी पत्नी के नाम पर मुंबई के नाका ब्रांच में विश्वास कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में लॉकर है. जब ED ने लॉकर नंबर 555 को अशोक खरात की बेटी की मौजूदगी में खोला, तो इस दौरान लॉकर से कई कीमती चीजें बरामद हुई हैं. लॉकर की तलाशी करने पर उसमें से बरामद हुए सामान में लगभग 1,10,61,407 रुपए की कीमत के सोने के गहने भी मिले हैं.
5500 अमेरिकी डॉलर बरामद
आपको बता दें कि सोने के साथ चांदी के आभूषण और अमेरिकी डॉलर भी लॉकर से बरामद हुए हैं. इस दौरान लगभग 1,89,302 की चांदी और 5500 अमेरिकी डॉलर लॉकर से बरामद हुए हैं. आपको बता दे कि अशोक खरात काफी हाई-प्रोफाइल सलाहकार के तौर पर पहचाने जाने वाले ज्योतिषी हैं और अब गंभीर आरोपों के साथ वे पुलिस की जांच के घेरे में हैं.
यह भी पढ़ें- खुद को एयरफोर्स अधिकारी बताकर करते थे ठगी, तैयार करते थे नकली आईडी; दिल्ली पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
