हाल ही में इंस्टाग्राम में बड़े-बड़े चेहरों के फॉलोअर्स में भारी कटौती देखी गई है. अचानक से ही इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के फॉलोअर्स में कटौती होते देख लोग दंग रह गए है. सभी का कहना हैं कि एक क्लिक में सेलिब्रिटी की सारी सच्चाई खुल गई है. बता दें कि लोगों के बीच में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक सेलिब्रिटी के करीब 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो चुके है. जो कि काफी चौंका देने वाला है.
हालांकि, ऐसे में कई लोगों को इसके पीछे की वजह नहीं पता कि आखिर ऐसा क्यों हुआ कि रातों रात इनके फॉलोअर्स इतने कम हो गए. फॉलोअर्स के घटने की वजह काफी हैरान कर देने वाली है.
जानें वजह
दरअसल, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने कई साल से इनएक्टिव और फेक अकाउंट को बंद कर दिया है. इसी कारण से रातों रात क्रिएटर और सेलिब्रिटी के फॉलोअर्स इतने ज्यादा गिर गए है. हालांकि, शुरुआत में सभी को लगा कि यह एक टेक्निकल ग्लिच है. हालांकि, बाद में पता लगा कि ऑथेंटिसिटी ड्राइव के कारण इनएक्टिव, फेक और बॉट्स अकाउंट को हटा दिया गया है.
इन सेलीब्रिटी के कटे इतने फॉलोअर्स
दरअसल, मेटा के इस फैसले के बाद में विराट कोहली के इंस्टाग्राम से 20 लाख फॉलोअर्स हट चुके है. वहीं, लड़कियों के बीच पसंदीदा BTS के 70 लाख और ब्लैक पिंक के 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स की कमी देखी गई है. K-Pop इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी के फॉलोअर्स लिस्ट में बहुत कमी आई है.
हालांकि, भारत के कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर के केवल कुछ 2 से 3 प्रतिशत फॉलोअर्स कम हुए है. मेटा के इस फैसले को लोग काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, इंस्टाग्राम पर कई लोग फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल कर अपने फॉलोअर्स बढ़ाते है. जो कि लोगों की आंखों में धूल झौंकने जैसा है. ऐसे में कई क्रिएटर की पोल खुल गई है.
ये भी पढ़ें: ED की तलाशी में खुला ‘खजाना’! अशोक खरात के लॉकर से मिले US डॉलर; 1 करोड़ का सोना-चांदी भी बरामद
