दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के मेवात से ऑपरेट होने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. जानकारी के मुताबिक इस गैंग के सदस्य खुद को इंडियन एयर फोर्स का अधिकारी बताकर व्यापारियों को फर्जी ऑर्डर भेजा करते थे. जिसके बाद उनसे लाखों रुपए की ठगी को अंजाम देते थे.
नकली आईडी करते थे तैयार
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने एक व्यापारी को एल्युमीनियम लैटेराइट की सप्लाई का बड़ ऑर्डर देने का लालच दिया था. आरोपियों ने भरोसा बनाने के लिए फर्जी परचेज ऑर्डर और नकली आईडी कार्ड के साथ सरकारी डॉक्यूमेंट्स भी तैयार किए थे. जिसके बाद व्यापारी उनकी बातों में आ गया और आरोपियों को 5 लाख रुपए दे दिए.
पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 आरोपी
मामले की जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया जाता था. पुलिस ने इन आरोपियों को ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी फर्जी सिम और बैंक खातों का इंतजाम करते थे. पुलिस के मुताबिक यह गैंग दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है.
व्यापारियों को बनाते थे बेवकूफ
पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को सही साबित करने के लिए नकली डॉक्यूमेंट्स भी तैयार करते थे. जिससे व्यापारियों को लगता था कि वे लोग सीधे तौर पर सरकार या रक्षा मंत्रालय के साथ व्यापार कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस गैंग के दूसरे सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए भी छापेमारी कर रही है.
यह भी पढे़ं- कार गोदाम में आग का तांडव! कुछ ही समय में राख बनीं 400 गाड़ियां; मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियां
