पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना है. जिसके बाद अब अधिकारी शाम 6.30 बजे राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरान वे बीजेपी विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपेंगे.

शुभेंदु अधिकारी बने विधायल दल के नेता
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. जिसके बाद अब राजनीतिक परिवर्तन का समय आ गया है. आपको बता दें कि कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक में एक बड़ा और अहम फैसला हुआ है. इस बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी को पार्टी ने अपना नेता चुन लिया है. इस फैसले के बाद अब बंगाल में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सभी सवालों पर रोक लग गई है.
खत्म हुआ सीएम चेहरे का इंतजार
बंगाल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चेहरे और नाम का इंतजार अब खत्म हो गया है. बीजेपी की विधायक दल की बैठक में ममता बनर्जी को 2 बार धूल चटाने वाले शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना गया है. जिसके बाद अब यह साफ हुआ है कि अधिकारी ही बंगाल के अगले नए मुख्यमंत्री होंगे. कोलकाता में हुई बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है.
रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ
आपको बता दें कि कोलकाता में विधायक दल की बैठक हुई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग चुकी है. जिसके बाद अधिकारी कल सुबह 11 बजे रवींद्र जयंती के ऐतिहासिक मौके पर सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. अधिकारी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद में अब सरकार के गठन की प्रक्रिया और भी तेज हो गई है.
राज्यपाल से मिलेंगे अधिकारी
आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी नेता चुने जाने के बाद आज यानी शुक्रवार को शाम 6.30 बजे बंगाल के राज्यपाल आर. एन रवि से मुलाकात करने वाले हैं. सूत्रों की मानें तो इस दौरान अधिकारी बीजेपी विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपेंगे और आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनाने को लेकर दावा पेश करेंगे. अब देखना यह है कि अधिकारी के साथ बंगाल का डिप्टी सीएम किसे बनाया जाता है.
यह भी पढ़ें- बंगाल में सीएम चेहरे का सस्पेंस खत्म! शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी मुहर; कल सुबह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
