बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. इस दौरान मंच पर कई बड़े नेता मौजूद रहे हैं.

शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक इतिहास बदल गया है. बीजेपी ने पहली बार बंगाल में अपनी सरकार बनाई है. जिसके बाद अब बंगाल के लिए बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री भी नियुक्त कर दिया गया है. आपको बता दें कि बंगाल को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.
कोलकाता में ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके साथ कई बड़े और दिग्गज नेता मौजूद रहे. आपको बता दें कि भवानीपुर से पूर्व सीएम ममता बनर्जी को बुरी तरह हराने वाले शुभेंदु अधिकारी को कल बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था. जिसके बाज उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. जिसके बाद आज उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.
