पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के बाद ममता बनर्जी ने अपना सोशल मीडिया बायो बदल लिया है. हालांकि उसके बाद भी लगातार बवाल हो रहा है. उन्होंने अपने नाम के आगे से मुख्यमंत्री शब्द को नहीं हटाया है.

ममता बनर्जी की प्रोफाइल में बदलाव
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया है. बंगाल के इतिहास में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है और ममता बनर्जी की TMC को करारी हार का सामना करना पड़ा है. बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ले ली है. वहीं इसी के साथ दूसरी ओर ममता बनर्जी का कड़ा रुख बरकरार है. शपथ ग्रहण के बाद ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में अब बड़ा बदलाव किया है.
पहले क्या था सोशल मीडिया बायो?

आपको बता दें कि आज यानी शनिवार को सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. 11 बजे तक ममता बनर्जी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उनके बायो में “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” लिखा हुआ था, लेकिन शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बायो में बड़ा बदलाव किया है.
अब क्या लिखा बायो में?

शपथ ग्रहण समारोह के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ को हटा लिया है, हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शब्द को इस्तेमाल करने से बचाव किया है. ममता बनर्जी ने अपने बायो में बदलाव करते हुए अपने आप को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा) बताया है. इसी के साथ उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष भी मेंशन किया है.
ममता इस्तीफा देने को तैयार नहीं
आपको बता दें कि चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से मना कर दिया था. ममता बनर्जी ने अपना प्रोफाइल नहीं बदला था, जिसके लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था. कई यूजर्स ने ‘X’ और इसके मालिक एलन मस्क को टैग करके ममता के बायो को बदलने की मांग की थी. कुछ लोगों ने यह भी मांग की थी कि उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाए.
यह भी पढे़ं- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! OLX पर डाली गई थी घटना में इस्तेमाल कार; कई लोगों ने की थी पूछताछ
