पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के मामले में टीम ने 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.

चंद्रनाथ हत्यााकांड में बड़ा खुलासा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. CID पश्चिम बंगाल के मुताबिक इस मामले में जांच करते हुए 3 शूटर्स को उत्तर प्रदेश और बिहार से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह के रूप में की गई है.
कोलकाता ले जाए गए आरोपी
इन शूटर्स को 10 मई को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से मयंक राज और विक्की को बिहार के बक्सर और राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि राज सिंह बक्सर में ही रहता है लेकिन घटना के बाद वह अयोध्या में छिपकर रह रहा था. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोलकाता ले जाया गया है. इन तीनों आरोपियों को अहम सुराग मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है.
टोल प्लाजा पर किया था डिजिटल पेमेंट
बताया जा रहा है कि मामले में जांच कर रही टीम को कोलकाता के पास मौजूद एक टोल प्लाजा पर संदिग्ध लोगों द्वारा की गई डिजिटल पेमेंट का सुराग मिला था. जिसके बाद टीम इसे ट्रैक कर रही थी. जिससे इन आरोपियों की घटना से पहले और बाद की हरकतों का पता लगाया जा सके. इस घटना में जांच के लिए टीम सीसीटीवी फुटेज का भी इस्तेमाल कर रही थी.
सीसीटीवी फुटेज से मिल रही मदद
जांच अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल पेमेंट के लेन-देन में शामिल हुए लोगों की पहचान करने और हमलावरों के भागने के रास्तों का पता लगाने में सीसीटीवी फुटेज से ज्यादा मदद मिलने की संभावना थी. जांच टीम ने चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. इनमें से 2 को बिहार के बक्सर और एक को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद सभी को कोलकाता ले जाया गया है.
यह भी पढ़ें- झाड़ियों के पीछे छिपा शराब का जखीरा! समस्तीपुर में छापेमारी के दौरान 500 लीटर विदेशी शराब बरामद; 2 तस्कर भी गिरफ्तार
