बिहार से समस्तीपुर में मध्य निषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है. इस दौरान 2 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
बिहार से समस्तीपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. जिले में मध्य निषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है. आपको बता दें कि पटोरी मध्य निषेध विभाग की टीम ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गांव में छापेमारी की और झाड़ियों में छिपाकर रखी गई शराब को बरामद किया है.
2 शराब तस्कर भी गिरफ्तार
टीम ने इस कार्रवाई को करते हुए 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब को छिपाकर रखा गया है. जिसके बाद टीम ने देर रात छापेमारी ऑपरेशन चलाया. छापेमारी में टीम ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई शराब को बरामद किया है.
5 लाख की शराब जब्त
टीम ने इस दौरान 500 लीटर से ज्यादा की विदेशी शराब को बरामद किया है. विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जब्त की गई शराब की बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपए के आसपास है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस शराब को हरियाणा और झारखंड से बिहार लाया गया था और फिर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाता था.
ड्रोन कैमरों की मदद से हो रही छापेमारी
समस्तीपुर उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस की टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मोबाइल सर्विलांस और टावर लोकेशन की मदद से छापेमारी कर रही है. मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और दियारा क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी और छापेमारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सीमा पर बढे़गी भारतीय हवाई ताकत! राजस्थान में तैनात होंगे तेजस Mk1A स्क्वाड्रन; दुश्मन की अटकेंगी सांसे
