पंजाब के लुधियाना में दूसरी शादी करने को लेकर बाप-बेटे के बीच में विवाद हो गया. इस दौरान रिटायर्ड फौजी पिता ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

पिता ने बेटे को मारी गोली
पंजाब के लुधियाना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां दूसरी शादी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी रंजिश में बदल गया. बताया जा रहा है कि यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटे की हत्या के बाद फौजी ने खुद भी जहर खा लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
दूसरी शादी करना चाहता था व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना लुधियाना के न्यू अगर नगर इलाके की है. यहां रिटायर्ड फौजी सुरिंदर सिंह की पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद वे दूसरी शादी करना चाहते थे. जानकारी के मुताबिक एक महिला के साथ में उनका प्रेम संबंध भी चल रहा था और वे उससे शादी करने की तैयारी में थे. बताया जा रहा है कि इस शादी और रिश्ते को लेकर उनका बेटा गुशरण सिंह नाराज था.
लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गोली
इसी रिश्ते को लेकर दोनों के बीच में विवाद चल रहा था. स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक रविवार देर रात में दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद गुस्से में सुरिंदर सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से अपने बेटे को गोली मार दी. पहली गोली गुरशरण के हाथ में लगी, जिससे बाद वह घर से निकलकर सड़क की तरफ भागा. जिसके बाद रिटायर्ड फौजी भी उसके पीछे हथियार लेकर दौड़ा.
सड़क पर दौड़ाकर की हत्या
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी ने बेटे के पीछे दौड़कर उसे फिर से गोली मार दी. फौजी ने युवक के कई गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने घर लौटकर जहर खा लिया, पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बेटे को पहले ही मृत घोषित कर दिया, तो वहीं कुछ देर के इलाज के बाद सुरिंदर की भी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- फोन पर ज्यादा बात करती थी पत्नी! नाराज पति ने उतारा मौत के घाट; सुबह रचा सुसाइड का नाटक
