Mouni Roy Wedding Life: अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार द्वारा इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद उनके रिश्ते में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस कपल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे फैंस के बीच चिंता और अटकलों का बाजार गर्म है.

Mouni Roy Wedding Life: मौनी रॉय और उनके पति सुरज को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फैंस को लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह इंस्टाग्राम पर दिखा एक बदलाव बना है. लोगों ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज अब एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह के कयास शुरू हो गए.
दरअसल, मौनी रॉय और सूरज नांबियार अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और खास पल शेयर करते रहते थे. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी. लेकिन अब अचानक इंस्टाग्राम पर दोनों का एक-दूसरे को अनफॉलो करना लोगों को हैरान कर रहा है. कई फैंस का मानना है कि शायद दोनों के बीच किसी बात को लेकर दूरी बढ़ गई है. हालांकि अभी तक इस मामले पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
सबसे ज्यादा हैरानी लोगों को इस बात की हो रही है कि कुछ महीने पहले तक दोनों के रिश्ते में सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था. मार्च 2025 तक मौनी कई बार सोशल मीडिया पर सूरज के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर करती नजर आई थीं. जब दोनों अलग-अलग जगहों पर होते थे, तब भी मौनी अक्सर पोस्ट के जरिए बताती थीं कि वह सूरज को कितना मिस कर रही हैं. ऐसे में अचानक आई इस खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है.
मौनी और सूरज की शादी भी काफी चर्चाओं में रही थी. दोनों ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी. शादी में मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं का पालन किया गया था. उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. फैंस ने इस जोड़ी को काफी प्यार दिया था. शादी के बाद भी दोनों कई बार छुट्टियों और इवेंट्स में साथ नजर आते रहे. इसी वजह से लोग इस रिश्ते को काफी मजबूत मानते थे.
फिलहाल मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तरफ से किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच सच में कोई समस्या है या फिर यह सिर्फ सोशल मीडिया से जुड़ी छोटी बात है. फैंस अभी भी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों साथ नजर आएंगे और इन अफवाहों पर खुद ही विराम लग जाएगा. जब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती, तब तक इन खबरों को सिर्फ अटकलें ही माना जा रहा है.
