तमिलनाडु में थलापति ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के पास चल रही लगभग 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने के लिए आदेश जारी कर दिया है.

थलापति का बड़ा फैसला
तमिलनाडु में थलापति विजय ने अपनी सरकार बना ली है, जिसके बाद वे राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद थलापति विजय एक के बाद एक बड़े फैसले लेते जा रहे हैं. सीएम विजय ने अब राज्य में धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के पास चल रही लगभग 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने के लिए आदेश जारी कर दिया है.
इन जगहों के पास में नहीं होंगी दुकानें
आपको बता दें कि विजय ने आदेश को जारी करते हुए उसमें कहा है कि राज्य में मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड के लगभग 500 मीटर की दूरी तक आने वाली सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाए. आपको बता दें कि तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (Tasmac) को निर्देश दिया है कि इन सभी दुकानों को अगले 2 हफ्तों में हटाया जाए.
सरकार बनने के बाद लिए 3 बड़े फैसले
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय ने रविवार को शपथ ली थी, जिसके तुरंत बाद उन्होंने 3 बड़े फैसले लिए थे. शपथ ग्रहण के बाद थलापति विजय की सरकार सामाजिक सुधार को लेकर ज्यादा फैसले ले रही है और वह इस दिसा में बड़ा कदम बढ़ा रही है. आपको बता दें कि सरकार के मुताबिक राज्य में कुल 4,765 ‘टास्मैक’ शराब की दुकानें हैं.
717 दुकानों की पहचान
आपको बता दें कि नई नीति के तहत लगभग 717 दुकानों की पहचान की गई है. बताया जा रहा है कि उनमें से 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास, 186 दुकानें शिक्षण संस्थानों के पास और 255 दुकानें बस स्टैंड के पास में मौजूद हैं. आपको बता दें कि विजय ने इससे पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर और उनकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक विशेष ऑपरेशन भी चलाया था.
यह भी पढे़ं- दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा वार! हर कंस्ट्रक्शन साइट पर लगेगी हाई-डेंसिटी जाली; नई टेक्नोलॉजी ला रही सरकार
