दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रांच ने एक बड़े साइबर ठगी के गैंग का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ है.

साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश
दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने बड़े साइबर ठगी के गैंग का पर्दाफाश किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह गैंग शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर देश के लोगों से ठगी कर रहा था. मामले में हुई जांच में पता लगा कि इस गैंग ने अब तक लगभग 636 लोगों के साथ ठगी की है.
लोगों से की 99.77 करोड़ की ठगी
मामले में सामने आया कि इन लोगों ने 636 लोगों के साथ लगभग 99.77 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी फेक मोबाइल एप्लिकेशन और फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को झांसे में लेने के बाद उन्हें भारी मुनाफे का लालच देते थे. जिसके बाद उन्हें एप डाउनलोड करवाकर QR कोड से पैसे जमा करवाते थे.
ऐप डाउनलोड करवाकर ठगी
मामले में पहाड़गंज के रहने वाले एक व्यक्ति ने मामले में शिकायत की, जिसके बाद यह मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले आरोपियों ने उसे Trademakeralgo नाम का एप डाउनलोड करवाया और UPI के माध्यम से उससे 10 हजार रुपए जमा कराए. ऐप में लगातार मुनाफा दिख रहा था, लेकिन जब पीड़ित ने पैसे निकालना चाहा, तो उससे और पैसे जमा करने की बात कही गई. जिसके बाद व्यक्ति को शव हुआ और उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई.
आरोपियों के पास से बरामद हुआ सामान
पुलिस ने मामले में जांच करते हुए IP ट्रैकिंग, सर्वर लॉग और बैंक लेन-देन की जांच की. जिससे सामने आया कि इस गैंग को बेंगलुरु से ऑपरेट किया जा रहा था, वहीं कॉल सेंटर और बैंकिंग नेटवर्क मध्य प्रदेश के खरगोल जिले से संचालित हो रहे थे. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक में एक साथ छापेमारी की. बेंगलुरु से पुलिस ने रवि राठौर नाम के आरोपी और मध्य प्रदेश से उसके साथी सुदामा और विकास राठौर को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से 4 CPU, 3 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज, हजारों पीड़ितों का डेटा और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार बरामद की गई है.
यह भी पढ़ें- श्रीनगर से पकड़े गए 2 संदिग्ध! पुलिस ने बरामद की पिस्टल और कारतूस; LeT पोस्टर और हथियार भी बरामद
