मेडिकल छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, 2026 में 3 मई के दिन हुए NEET की परीक्षा को रद्द कर दिया गया. NTA ने यह फैसला राजस्थान में हुए पेपर लीक मामले के बाद में लिया है. बता दें कि हाल ही में राजस्थान में पैसे देकर पेपर लीक करने की खबर सामने आई थी. इसके लिए जांच कमेटी भी बैठाई गई थी. जांच में सामने आया कि आधे से ज्यादा सवाल उस पेपर में समान थे.
NTA को मिली थी शिकायत
NTA ने यह फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद में लिया है. भारत सरकार ने इस मामले को अब CBI को सौंप दिया है. ताकि आरोपी के खिलाफ में कार्रवाई की जा सके. दरअसल, 3 मई के दिन हुई परीक्षा के बाद में खबर सामने आई थी. दरअसल, NTA को राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक होने की शिकायत मिली थी. बताया गया था कि जो पेपर लोगों के बीच में लीक हुए, उसमें से कई प्रश्नपत्र से मेल जोल खाते थे.
NTA देगी जांच में सहयोग
शिकायत के बाद में SOG ने परीक्षा की जांच शुरू की. जांच में SOG विशाल बंसल को परीक्षा से कुछ दिन पहले प्रासरित हुए 400 से अधिक प्रश्नों पत्रों का सैट मिला. इनमें से अधिकतर जीव और रसायन विज्ञान के प्रश्न NEET प्रश्न पत्र से मेल खाते थे. हालांकि, NTA ने बिना जांच के कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. एजेंसी का कहना हैं कि परीक्षा जांच पड़ताल के साथ कराई गई थी. हालांकि, SOG ने जांच में पाया गया कि संभावना हैं कि कुछ पक्षों ने पेपर को लीक कर दिया है. इसी के बाद में सरकार ने CBI को जांच के लिए आदेश दिए है. NTA ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात की है.
ये भी पढ़ें: ‘इन्वेस्ट करो और लाखों कमाओ’, दिल्ली पुलिस ने किया साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार
