इस साल NEET की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि 3 मई 2026 के दिन हुई नीट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. पेपर लीक होने वाले मामले के बाद भी भारत सरकार ने यह फैसला लिया है. पेपर रद्द होने की खबर सुनते ही कई लोगों में कई सवाल उठते दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि NEET एग्जाम में पेपर के लीक होने की खबर राजस्थान और उत्तराखंड से आई थी. जांच करने पर संभावना जताई गई कि NTA को मिली शिकायत में सही हो सकती है. इसी को देखते हुए इतना बड़ा फैसला लिया. ऐसे में बता दें कि NTA ने दोबारा परीक्षा कराने के लिए आदेश दिया है. कई मेडिकल छात्रों के बीच कुछ सवाल उठ रहे हैं. आइए हम उन सवालों का जवाब दें.
कब होगी परीक्षा?
दरअसल, परीक्षा कब होगी और कैसे होगी इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई. केवल परीक्षाओं को कराने का फैसला लिया गया. अभी तक डेट की घोषणा नहीं की गई है.
दोबारा करना होगा आवेदन?
बता दें कि छात्रों को परीक्षा देने के लिए दोबारा आवेदन नहीं करना होगा. न ही कोई नए रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में न ही दोबारा से आवेदन शुल्क देने की जरूरत पड़ेगी. बता दें कि पहले जो शुल्क जमा किया गया है. वह भी छात्रों को वापस कर दिया जाएगा.
NTA अपने आंतरिक संसाधनों के प्रयोग करके दोबारा से परीक्षाओं का आयोजन करेंगी. छात्रों का सलाह हैं कि अधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें.
ये भी पढ़ें: जिस घर में बनाया लॉकर, वहीं कर दी चोरी! 30 लाख के गहने और कैश किया गायब; पुलिस ने किया गिरफ्तार
