असम में बीजेपी नीत एनडीए की सरकार बन चुकी है, जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा को दोबारा से मुख्यमंत्री बनाया गया है. मंगलवार को उन्हीं के साथ 4 और लोगों ने भी शपथ ली है.

असम में फिर से सीएम बने हिमंता
असम में बीजेपी नीत एनडीए की भारी जीत हुई है. बीजेपी की जीत के बाद असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. आपको बता दें कि गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ने हिमंता बिस्वा सरमा के साथ में और भी लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है. हिमंता बिस्वा सरमा को फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है.
4 और लोगों को दिलाई गई शपथ
आपको बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा के साथ ही राज्यपाल ने अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. आपको बता दें कि 126 सदस्यीय विधानसभा में से बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर भारी जीत हासिल की है. जिसके बाद पीएम मोदी और कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह को पूरा किया गया.
पुराने साथियों पर भरोसा
राज्य में नई सरकार बनने के बाद हिमंता ने अपने पुराने साथियों पर भरोसा जताया है. आपको बता दें कि पिछली सरकार में वित्त मंत्री रह चुकीं अजंता नियोग और कृषि मंत्री रहे अतुल बोरा ने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है. इन्हीं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली की भी वापसी हुई है. इनके अलावा बीपीएफ के चरण बोरो को भी मंत्री बनाया गया है. ये नेता सरमा के पहले कार्यकाल में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.
इन लोगों को फिर बनाया गया मंत्री
असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ 4 और लोगों ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. सीएम हिमंता ने अपने पुराने साथियों पर एक बार फिर से भरोसा जताया है. मंगलवार को गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित समारोह में हिमंता के साथ अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.
यह भी पढ़ें- रायपुर में पति बना हैवान! गुस्से में आकर कर दी पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार
