मुंबई से एक दिल दहला देने मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर 24 साल की फैशन डिजाइन की पढ़ाई कर रही छात्रा ने अपने पिता के बार-बार कॉल और पारिवारिक कलह से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है. मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है.
शराब पीने की लत से पूरा माहौल तनावपूर्ण
जानकारी के अनुसार, छात्रा स्वप्नाली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में पढ़ाई करती थी. वह चार महीनों से वरली इलाके में अपने दो सहेलियों के संग में किराए के फ्लैट में रह रही थी. परिवार के बीच में इस बात को लेकर काफी विवाद रहता था. पिता के शराब पीने की लत से पूरा माहौल तनावपूर्ण हो रखा था.
अपना फोन बंद कर लें
पिता और मां दोनों में पारिवारिक कलह देखने को मिलता था. इसी बीच कुछ दिन के लिए स्वाप्नाली की मां अपनी उसके साथ रहने के लिए आई थी. हालांकि, दो दिन रहने के बाद में वह वापस से रिश्तेदार के यहां रहने चली गई थी. रिश्तेदार के यहां जाने के बाद में पिता लगातार बेटी को फोन कर मां के बारे में पूछताछ करते रहते थे. स्वाप्नाली ने मां को पिता के बार-बार कॉल करने वाली बात बताई. मां ने सलाह दी की वह अपना फोन बंद कर लें.
उनकी परीक्षा है, वह उन्हें अब कॉल न करें
इसके बाद रात में 8 बजे के करीब में स्वाप्नाली ने कॉल करके अपनी मां को कहा कि अब उनकी परीक्षा है, वह उन्हें अब कॉल न करें. हालांकि, रात में 9 बजे के आसपास में स्वाप्नाली के भाई को कॉल आया कि उसती बहन ने आत्महत्या कर ली है. शुरुआती जांच में पुलिस का कहना हैं कि पिता के बार-बार कॉल करने से होने वाला मानसिक उत्पीड़न के कारण स्वप्नाली ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस ने पिता सुनील घेवारी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ में आरोप हैं कि बेटी की मौत के बाद में सुनील घेवारी अपनी पत्नी के साथ में बदतमीजी करने पहुंच गया था. परिवार वालों के बयान को दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: रायपुर में पति बना हैवान! गुस्से में आकर कर दी पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार
