कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोनिया गांधी की एक सर्जरी होनी है, जिसको लेकर उन्हें एडमिट किया गया है.

अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी की एक सर्जरी होनी है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि इसी साल मार्च में भी सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
कुछ समय पहले भी हुई थीं भर्ती
अब सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी तक उनकी सर्जरी को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. आपको बता दें कि सोनिया गांधी को बुधवार सुबह के समय गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है. इससे पहले 24 मार्च 2026 को भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें शाम के समय दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
फेफड़ों से संबंधित थी समस्या
मार्च में गंगाराम अस्पताल में डॉक्टर अरूप बासु की देखरेख में उनका इलाज हुआ था. जानकारी के मुताबिक उस दौरान सोनिया गांधी को फेफड़ों से संबंधित परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से घर ले जाया गया था. जिसके बाद अब सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया है.
यह भी पढे़ं- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भावुक हुए अखिलेश यादव! बोले- प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था
