महाराष्ट्र ATS ने विदर्भ के भंडारा और चंद्रपुर जिलों में कई जगहों पर छापेमारी की है. इस कार्रवाई को पाकिस्तानी आतंकी शहजाद के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉले करने वालों पर शक के कारण किया गया है.

महाराष्ट्र ATS की छापेमारी
महाराष्ट्र ATS इन दिनों कड़ी कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है. महाराष्ट्र ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदर्भ के भंडारा और चंद्रपुर जिलों में कई जगहों पर छापेमारी की है. आपको बता दें कि इस कार्रवाई को उन लोगों के लिए किया है, जिनके ऊपर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉले करने का शक है. इसी कारण ATS ने इस कार्रवाई को किया है.
नागपुर यूनिट कर रही जांच
महाराष्ट्र ATS को शक है कि कुछ लोग इस तरह से ऑनलाइन गतिविधियों की मदद से संदिग्ध संपर्क में हो सकते हैं. आपको बता दें कि इस मामले को लेकर नागपुर ATS यूनिट जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक ATS की टीम ने संदिग्ध लोगों के मोबाइल फन, डिजिटल गतिविधियों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच को शुरू कर दिया है. एजेंसियां पता लगाने का कोशिश कर रही हैं कि इन लोगों का किसी आतंकी नेटवर्क से संबंध है या नहीं.
कई जगहों पर छापेमारी
आपको बता दें फिलहाल ATS ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है. नागपुर ATS यूनिट ने इस छापेमारी को लेकर साफ किया है. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ भंडारा और चंद्रपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में इस तरह से लगातार जांच की जा रही है. आपको बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ATS ने अपनी निगरानी को और भी तेज कर दिया है.
कई अकाउंट्स की हो रही जांच
जानकारी के मुताबिक ATS का मानना है कि कई बार सोशल मीडिया का इस्तेमाल कट्टरपंथी फैलाने और युवाओं को प्रभावित करने के लिए भी किया जाता है. इसी के चलते अब ATS उन अकाउंट्स और फॉलोअर्स की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक मामले में किसी तरह की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- घर में विवाद और डिप्रेशन…, प्रतीक के जिम पार्टनर ने बताई अंदर की बात; बोले- 13 साल से जानता हूं
