पश्चिम बंगाल में सरकार के बदल जाने के बाद एक और नेता के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है. बता दें कि पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गांगोपाध्याय ने अपने कार्यकाल के पूरा होने से पहले ही अपने पद को छोड़ दिया. महिला अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाली लीना गांगोपाध्याय के इस्तीफे की जानकारी 13 मई दिन बुधवार को अधिकारियों ने दी है. बता दें कि वह केवल राजनीति ही नहीं बल्कि फिल्मी जगत में भी सफल और नामी लोगों में से एक है.
कौन है लीना गांगोपाध्याय
बता दें कि वह टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी लेखिका, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम करती है. बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की डेथ के बाद में लीना काफी विवादों में आ गई थी. उस समय उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी. हालांकि, उस समय उन्होंने अपना पद नहीं छोड़ा.
दरअसल, अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की पत्नी ने लीना पर आरोप लगाया था कि शूटिंग के दौरान में उनके पति की पानी में डूब जाने के कारण मौत हुई है. हालांकि, लीना ने दावा किया था कि फिल्म में पानी का कोई भी सीन था ही नहीं. वह खुद समुद्र में गए थे. राहुल की पत्नी प्रियंका सरकार ने प्रोडक्डन कंपनी और लीना के खिलाफ में शिकायत दर्ज करवाई थी.
लीना के खिलाफ में कई बंगाली तकनीशियनों, निर्देशकों और अभिनेताओं ने आवाज उठाने की बात की थी. साथ ही प्रोडक्शन कंपनी से संबंध तोड़ देने के लिए कहा था. इस वक्त लीना ने शपथ छोड़ देने के लिए बोला. हालांकि, उस समय तो नहीं लेकिन शुभेंदु की सरकार बनते ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया. बता दें कि उनका कार्यकाल जुलाई में खत्म होने वाला था.
ये भी पढ़ें: नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी! भवानीपुर से रहेंगे विधायक; नए CM का बड़ा ऐलान
