उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इन सभी बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है.

महिला ने 5 दिन में दिया 4 बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मुरादाबाद में मौजूद तीर्तंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल में एक महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया है. जानकारी के मुताबिक इन 4 बच्चों की मां संभल की रहने वाली 31 साल की अमीना नाम की औरत बनी है. इस मामले को लेकर अब इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
सभी भी नॉर्मल डिलीवरी
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इतने हाई-रिस्क मामले में भी चारों बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी हुई है. बताया जा रहा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही पता लग गया था कि महिला के गर्भ में 4 बच्चे हैं. जिसके बाद TMU अस्पताल के डॉक्टरों ने इस मामले को संवेदनशील बताते हुए फीटल रिडक्शन की संख्या को कम करने की सलाह भी दी थी, लेकिन परिवार ने चारों बच्चों को जन्म देने का फैसला किया.
8 मई को जन्मा पहला बच्चा
अस्पताल के प्रशासन ने बताया कि 8 मई को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी, जिसके बाद उसने 9 मई को पहले बच्चे को जन्म दिया. उसकी पहला बच्चा लड़का हुआ. जिसके बाद डॉक्टरों ने उस समय बाकी की डिलीवरी को रोक दिया, क्योंकि महिला सिर्फ 6-7 महीने की गर्भावस्था में थी. जिसके बाद महिला को 14 मई को फिर से दर्द होना शुरू हो गया.
14 मई को दिया 3 बच्चों को जन्म
14 मई को फिर से दर्द शुरू होने पर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया और यहां उसने 3 बच्चों को जन्म दिया. इन सभी बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है. इन बच्चों में एक बेटा और 2 बेटियां शामिल हैं. फिलहाल सभी बच्चे और महिला डॉक्टरों की निगरानी में हैं. डॉक्टरों के मुताबिक उनमें एक बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और बाकी के बच्चों की देखभाल करने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें- बंगाल विधानसभा को मिला नया स्पीकर! निर्विरोध चुने गए रथींद्र बोस; सदन में जमकर हंगामा
