राजस्थान के भीलवाड़ा से इंसानियत को शर्मसार कर देने मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी के संग में ऐसी दरिंदगी को अंजाम दिया कि सभी लोग चौंक गए. महिला के साथ में हुई भयावहता की चीखपुकार को सुन पहुंचे पड़ोसी भी मौक पर पूरी तरीके से सन्न रह गए.
पति को पत्नी के ऊपर अवैध संबंध होने का शक था. इसी कारण से उसने गुस्से में आकर ऐसा फैसला लिया. पति ने अपने हाथों से महिला के कोख में से भ्रुण को बाहर निकाल दिया, जिसके कारण अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई.
पति ने गुस्से में आकर उठाया ऐसा कदम
पुलिस की दी जानकारी के अनुसार आरोपी गोपी यादव को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध के होने का शक था. दोनों भीलवाड़ा के बीएसएल कॉलोनी, हरदोई के निवासी है. आरोपी गोपी यादव फैक्ट्री में श्रमिक के रुप में काम करता है. गोपी और उसकी पत्नी रोली यादव के बीच ज्यादातर अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा होता था. दरिंदगी वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आक्रोश में आकर पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की. मारपीट की वजह से रोली का गर्भपात हो गया.
हाथ डाल नवजात भ्रुण को बाहर निकाला
स्थानीय निवासियों का कहना हैं कि गोपी ने मारपीट के दौरान अपने हाथों से रोली के कोख में अपना हाथ डाल नवजात भ्रुण को बाहर निकाल लिया था, जिसकी वजह से बहुत खून बह गया था. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे अधिक रक्तस्त्राव के कारण मृत घोषित कर दिया.
शव को मोर्चरी में रखा गया
मामले की सूचना मिलते ही हमीरगढ़ थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. मृत महिला के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है . परिवार वालों के पहुंचने पर मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम शुरू करेगी. फिलहाल के लिए शव को मोर्चरी में रखा गया है.
ये भी पढ़ें: हरियाणा बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन! कई जगहों पर बड़ी छापेमारी; 16 आरोपी हो चुके गिरफ्तार
