बिहार के रक्सौल में एक युवक ने अपना असली धर्म और नाम छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और यौन शोषण किया. जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने असली पहचान बताकर उसे छोड़ दिया.

धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया
बिहार के रक्सौल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक के अपना नाम बदलकर और धर्म छिपाकर युवती को प्यार में फंसाया, जिसके बाद यौन शोषण करने के बाद जब युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो युवक ने उसे छोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक हसरे आलम नाम के युवक के ऊपर आरोप लगा है कि उसने अपने धर्म और नाम को छिपाकर युवती को फंसाया.
युवती का बनवाया फर्जी आधार कार्ड
बताया जा रहा है कि युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद फर्जी आधार कार्ड बनवाकर संगीता पासवान से सानिया खातून बना दिया. आरोप है कि युवक ने युवती से यौन शोषण करके उसे गर्भवती करके छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि आदापुर प्रखंड के कचुरवारी गांव के रहने वाले हसरे आलम की रील्स बनाने के दौरान संगीता पासवान से मुलाकात हुई थी. उस दौरान युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर खुद को राज बताया और युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया.
मंदिरों में करता था पूजा-पाठ
युवक ने भरोसा जीतने के लिए बिहार से नेपाल के जनकपुर में मौजूद मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ भी करता था. जिसके बाद आरोपी ने युवती की पहचान बदलकर उसका नकली आधार कार्ड बनवाया और उसे संगीता पासवान से सानिया खातून बना दिया. आरोपी है कि युवक ने यौन शोषण किया और जब युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो उसने अफनी असली पहचान बताई और कहा कि वह पहले से ही शादीशुदा है.
मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव
पीड़िता के मुताबिक इसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया. जिसके बाद युवती तैयार नहीं हुई तो आरोपी उसे छोड़कर चला गया. फिलहाल इस मामले के बाद युवती स्वच्छ रक्सौल संस्था के महिला शेल्टर होम में रह रही है. संस्था ही उसकी देखभाल कर रही है. इस मामले को लेकर संस्था की सह-संचालक शबरा खातून ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़ें- स्कूल बना सियासी रणभूमि! सपा विधायक और बीजेपी नेता में तनातनी; स्कूल में पुलिस बल तैनात
