उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इंस्टाग्राम के जरिए बने दोस्त से विवाद होने के बाद में एक 19 साल की लड़की ने शारदा नदी में छलांग लगा दी. जिसके बाद युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

नहर में कूदी युवती
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक दर्दनाक हादसे में बदल गई. जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम के जरिए बने दोस्त से विवाद होने के बाद में एक 19 साल की लड़की ने शारदा नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला और तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया.
सीतापुर की रहने वाली थी युवती
बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस उस युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो घटना के समय पर युवती के साथ में मौजूद था. यह पूरी घटना कृष्णा नगर इलाके की है. घटना में मरने वाली युवती की पहचान 19 साल की अंजली के रूप में हुई है. मृतका मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली थी और लखनऊ में रहकर लोगों के घरों में काम करती थी.
दोनों के बीच हुआ था विवाद
परिवार ने बताया कि अंजली की इंस्टाग्राम के जरिए गोमती नगर में रहने वाले एक युवक से हुई थी. गुरुवार सुबह को अंजली घर से कहकर निकली थी कि वह उसी युवक के साथ में प्रयागराज जा रही है. इस दौरान दोनों VIP रोड पर शारदा नहर के पास पहुंचे और यहीं किसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झगड़े के बाद अंजली गुस्से में शारदा नहर में कूद गई.
परिवार की ओर से नहीं दी गई शिकायत
घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवती के नहर में कूदते ही उसके साथ मौजूद युवक उसका फोन लेकर फरार हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अंजली को बाहर निकाला गया. जिसके बाद तुरंत ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल अभी तक परिवार की ओर से कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें- खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खुद थाने पहुंचा बुजुर्ग! पत्नी की कर दी हत्या; बोला- मैंने उसे मार दिया…
