हाल ही में एक बुजुर्ग दंपति लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए है. दरअसल, बुढ़ापे और अकेलेपन से तंग आकर एक बुजुर्ग महिला और पुरुष ने एक दूसरे के संग शादी कर ली है. बता दें कि यह अनोखी शादी समाज के तानों से बचने और अकेलापन को दूर करने के लिए की गई है. कई लोग इस शादी से नाराज, तो कई लोग इसे समाज में बदलाव लाने के लिए अहम कदम मान रहे हैं.
दरअसल, खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव में रहने वाले 65 वर्षीय चपट मांझी और 62 वर्षीय आशा देवी ने महादेव सिमरिया मंदिर में शादी कर ली है. दोनों का घर आमने सामने ही था. कई सालों से वह एक दूसरे को जानते थे. चपट मांझी की बीवी की 15 साल पहले ही मौत हो चुकी थी. वहीं, आशा देवी के पति की 2 साल पहले मौत हुई थी. चपट के बीमार होने के कारण आशा देवी उनकी काफी मदद किया करती थी. पड़ोसी होने के नाते वह एक दूसरे का खयाल रखते थे.
दोनों के लिए इस उम्र में जीवन बिताना भारी प़ड़ रहा था. साथ ही गांव में दोनों के लेकर तरह-तरह की बातें भी होने लगी थी. इसी वजह से दोनों ने शनिवार के दिन महादेव सिमरिया में शादी कर ली.
हालांकि, चपट मांझी का बेटा जो कि अलग रहता था. उसने इस शादी में नाराजगी जताई है. उन्होंने दोनों की इस उम्र से शादी करने को समाज में गलत संदेश देना माना है. हालांकि, कई इसका समर्थन भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा 6 साल पुराना आरोपी, डकैती मामले में चल रहा था फरार; बिहार से गिरफ्तार
