राजधानी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2020 से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बिहार के पूर्णिया से डकैती में फरार चल रहे आरोपी को दबोचा है.

6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2020 के एक कांड में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक टीम ने डकैती केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 70 साल के ब्रह्मदेव भगत के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी 5 साल से फरार चल रहा था और इसे हाईकोर्ट ने भी भगोड़ा घोषित कर दिया था.
हीरे की अंगूठी और कैश की लूट
पुलिस की टीम लगातार उसे दबोचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था. जिसके बाद 15 मई को पुलिस के जानकारी मिली कि आरोपी बिहार में छिपा हुआ है. दरअसल 17 मई साल 2020 में दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में ब्रह्मदेव भगत ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर हीरे की अंगूठी और 27 हजार रुपए नकद की लूट की थी. साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर 11 लाख रुपए के फर्जी सब्जी बिल पर साइन भी करवाए थे.
आरोपी के छिपे होने की मिली सूचना
इस घटना के दौरान आरोपी ब्रह्मदेव ने पीड़ित सुरेंदर के दोनों अंगूठे काट दिए थे. इस घटना के बाद आरोपी आरोपी जितेंद्र, अमरदीप और गौतम पकड़े गए थे, लेकिन मुख्य आरोपी ब्रह्मदेव फरार हो गया था. जिसके बाद से दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपी को ट्रेस कर रही थी. 15 मई को आरोपी के बिहार में होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद टीम ने तुरंत ही जाल बिछाया.
पुलिस टीम ने दबोचा
क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के खिलाफ जाल बिछाकर उसे 17 मई को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद शहर के ठिकानों को बदलकर पुलिस से बच रहा था. आरोपी इस समय पुलिस से बचने के लिए पूर्णिया में किराने की दुकान को चला रहा था. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढे़ं- कांग्रेस ऑफिस में ‘अजब चोरी’! 72 नलों को उखाड़ ले गए चोर; फर्श पर लिखा ‘आई लव अंबिकापुर’
