Petrol-Diesel Prices Hike in UP: पश्चिम एशिया में तनाव के कारण यूपी समेत पूरे भारत में एक बार फिर पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. बता दें कि ये बढ़ोतरी एक हफ्ते में दूसरी बार हो रही है. ऐसे में दिल्ली से लेकर मुंबई, जयपुर, पटना और हैदराबाद तक कई शहरों में नई कीमतें लागू हो गई हैं. घर से निकलने से पहले चलिए जानते हैं आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल कितना महंगा हुआ है और
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि आज देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली बढ़त की गई है.
एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार बढ़े दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भारी बढ़ोतरी हुई. तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया. इससे तीन दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल तीन रुपये लीटर महंगे हुए थे. नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. आइए, जानते कहां कितने दाम बढ़े हैं…
दिल्ली के ताजा रेट
दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये हो गया था. अब मंगलवार को फिर से दाम बढ़ने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, दिल्ली में डीजल 91 पैसे महंगा होकर 91.58 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है.
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के दाम
मायानगरी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल 82 पैसे महंगा होकर 104.49 रुपये और डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर पर है. कोलकाता में पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा 96 पैसे बढ़े हैं और वहां यह 109.70 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, वहीं डीजल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये का हो गया है.
नोएडा-लखनऊ के नए रेट
नोएडा में पेट्रोल ₹1.15 चढ़कर ₹98.91 प्रति लीटर और डीजल ₹1.22 बढ़कर ₹92.21 प्रति लीटर हो गया है.
लखनऊ में पेट्रोल ₹0.68 बढ़कर ₹98.40 प्रति लीटर और डीजल ₹0.72 चढ़कर ₹91.73 प्रति लीटर हो गया है.
यूपी के शहरों का हाल: लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे बड़े शहरों में कीमतों का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में भी कीमतें ₹95 के पार बनी हुई हैं.
लोगों पर सीधा असर
तेल कंपनियों की ओर से लगातार बढ़ाए जा रहे दामों का असर सीधे आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ती है, जिसका असर खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की कई चीजों पर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा 6 साल पुराना आरोपी, डकैती मामले में चल रहा था फरार; बिहार से गिरफ्तार
