राजधानी दिल्ली में कमर्शियल वाहन चालकों ने 21 से 23 मई के बीच में हड़ताल का ऐलान किया है. चालकों का कहना है कि ईंधन की कीमतों के साथ किराए के दामों में भी बढ़ोतरी हो.

कमर्शियल वाहन चालकों ने खोला मोर्चा
राजधानी दिल्ली में टैक्सी और ऑटो चालकों ने हड़ताल के लिए मोर्चा खोल दिया है. आपको बता दें कि कमर्शियल वाहन चालकों ने ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. आपको बता दें कि चालकों ने फेयर (किराया) बढ़ाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है. जिसके तहत दिल्ली में कमर्शियल वाहन चालकों की कई यूनियनों ने 21 से 23 मई तक के लिए हड़ताल का ऐलान किया है.
3 दिनों की हड़ताल का ऐलान
जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सोमवार को पत्र लिखकर अपनी मांगों को उनके सामने रखा है. अब कमर्शियल वाहन चालकों ने 3 दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने भी इस मामले में बयान दिया है.
चालकों से की गई अपील
उन्होंने कहा है कि ‘सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण मिडिल क्लास के चालक अपने परिवार को पालने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. जिसके चलते दिल्ली के दूसरे संगठनों के साथ तालमेल से चालक शक्ति यूनियन ने 21 से 23 मई तक हड़ताल का ऐलान किया है. लोगों से इन दिनों के बीच में वाहनों को न चलाने की अपील की गई है.
ईंधन के मुताबिक तय हो किराया
दिल्ली में कमर्शियल वाहन चलाने वाले ड्राइवर काफी समय से किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. ईंधन की कीमतें बढ़ने के बाद यह मांग फिर से तेज हो गई है. यूनियनों की मांग है कि टैक्सी-ऑटो का किराया बढ़ाया जाए. ईंधन की कीमतों को देखकर किराया तय किया जाए. इस 3 दिन की हड़ताल को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने प्रशासनिक स्तर पर अपनी मांगें पहुंचा दी हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा 6 साल पुराना आरोपी, डकैती मामले में चल रहा था फरार; बिहार से गिरफ्तार
