उत्तर प्रदेश के महोबा से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक बेटे ने अपने पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. 12 बीघा के लालच में एक बेटे ने पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. पूरा मामला ग्योडी गांव के खन्ना थाना क्षेत्र का है. मृत बुजुर्ग पिता की पहचान सुंदरलाल के रुप में की गई है.
बड़े भाई की मौत के बाद जागा लालच
जानकारी के अनुसार, सुंदरलाल का बड़ा बेटा काफी समय पहले बीमार चल रहा था. पिता ने उसका इलाज करवाने के लिए जमीन गिरवी रख दी थी. हालांकि, काफी कोशिशों के बाद में चार साल पहले राजेंद्र की मौत हो गई थी.
पिता ने जमीन देने से किया इनकार
बड़े भाई की मौत होने के बाद छोटे भाई को जमीन का लालच आ गया था. वह अपने बुजुर्ग पिता पर बार-बार दबाव डाल रह था लेकिन पिता बार-बार जमीन देने से इनकार कर रहे थे. मना करने के बाद जयहिंद का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया था. उसने गुस्से में घर में ही रखी हुई लोहे की रॉड को उठाया और अपने पिता पर हमला कर दिया.
रेफर करने के दौरान ही मौत
पूरी तरीके से लहूलुहान सुदंरलाल की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे. परिवार वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद में सुंदरलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. हालांकि, बुजुर्ग की रेफर करने के दौरान ही मौत हो गई.
बुजुर्ग पिता के संग में गाली गलौज
गांव वालों ने पुलिस को बताया कि छोटा बेटा हमेशा सुंदरलाल के साथ बदतमीजी किया करता था. वह नशे की हालत में आकर बुजुर्ग पिता के संग में गाली गलौज किया करता था. हालांकि, किसी को नहीं पता था कि वह जमीन हथियाने के चक्कर में इतना ज्यादा गिर जाएगा. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: बांद्रा से हट रही 400 अवैध झोपड़ियां, हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
