जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है. हालांकि, चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि दोनों दोस्तों ने पहले अपने मृत दोस्त को सिगरेट पिलाई. उसके बाद में उसकी सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान दीपक के रुप में की गई है.
दो दोस्तों के संग अपने मौसा के गांव
मामले की जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम में दीपक अपने दो दोस्तों के संग अपने मौसा के गांव सिहटी गया था. वह अपने बुलेट पर सवार होकर अपने मौसा के गांव गया था. वहां से वापस आने के बाद दीपक अपने मौसेरा भाई और उन दो दोस्तों के संग में था. जैसे ही डेढ़सईया गांव के पास में वह पहुंचे, दीपक के दोस्तों ने उसके मौसेरे भाई को सिगरेट पीने के बहाने कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल से उतारवा दिया.
मरीज की हालत बेहद गंभीर
सिगरेट पीने के दौरान ही दीपक के दोस्तों ने उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना मिलते ही परिवार वालें मौके पर पहुंचे. वहां मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी. युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच कर उसको मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत बेहद गंभीर थी. उसके सिर पर होल हो रखा था.
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया
परिवार वालों में शोक का माहौल है. भेलावर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा हैं कि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. युवक के माथे पर बुलेट शॉट्स है.
ये भी पढ़ें: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका: गन प्वाइंट पर अगवा पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या
