जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. बीती रात बारिश के कारण दारूल उलूम रहिमिया के पास में श्रीनगर-बांदीपोरा नेशनल हाइवे को भारी नुकसान पहुंचाया है.

कश्मीर में भारी बारिश
जम्मू-कश्मीर में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बीती रात काफी तेज बारिश हुई है. बीती रात भारी बारिश के कारण दारूल उलूम रहिमिया के पास में श्रीनगर-बांदीपोरा नेशनल हाइवे को भारी नुकसान पहुंचाया है. आपको बता दें कि सड़क पर नुकसान होने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है. यहां लगातार मूसलाधार बारिश हुई है.
रिहायशी संपत्तियों को काफी नुकसान
आपको बता दें कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूरे इलाके में जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति बन गई है. तेज बारिश के कारण आसपास के कई घरों में कीचड़ और बारिश का पानी घुस गया है. इलाके में भारी बारिश के कारण रिहायशी संपत्तियों को भी काफी नुकसान हुआ है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है.
परिवारों को काफी नुकसान
स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक से बाढ़ जैसी स्थिति बनने से घरों के अंदर रखे सामान को भी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि कई परिवारों के बिस्तर, रसोई के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस और कई जरूरी चीजें बारिश के पानी और कीचड़ में डूब गई हैं. रात में भारी बारिश के बाद जब लोगों ने सुबह के समय उठकर देखा, तो घरों के अंदर कीचड़ और पानी भरा हुआ था.
जनजीवन पर काफी असर
आपको बता दें कि दारूल उलूम रहिमिया के पास में सड़क किनारे भूस्खलन होने और पानी जमा होने के कारण यातायात ठप हो गया है. जिसके कारण प्रशासन ने वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. आपको बता दें कि श्रीनगर और बांदीपोरा के बीच यातायात ठप होने के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. जिसके बाद जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें स्थिति को बहाल करने की कोशिश पर लगी हुई हैं.
यह भी पढ़ें- कुलगाम में बड़ा एक्शन! आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड और आतंकी पोस्टर बरामद
