मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर के ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. धमकी ई-मेल के जरिए मिली है.

दिलजीत दोसांझ को बम की धमकी
दुनिया में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर को धमकी मिली है. आपको बता दें कि दिलजीत और इंद्रजीत के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस धमकी के बाद तुरंत ही एक्शन लेते हुए लुधियाना नगर निगम के ऑफिस को खाली करवा लिया गया है. धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है.
ई-मेल के जरिए मिली धमकी
पुलिस अधिकारियों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह के समय नगर निगम कमिश्नर के आधिकारिक ई-मेल अकाउंट पर एक धमकी भरा मेल आया था. जिसमें लुधियाना की मेयर और सिंगर दिलजीत के ठिकानों पर धमाकों को लेकर लिखा हुआ था. ई-मेल में लिखा था कि इन दोनों के ठिकानों पर जोरदार धमीके किए जाएंगे.
तारीख और समय का भी जिक्र
आपको बता दें कि धमकी देने वाले ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक खास तारीख और समय का भी जिक्र किया है. बताया जा रहा है कि ई-मेल में एक संगठन के कुछ लोगों के नामों का हवाला भी दिया गया है. अब इस मामले में पुलिस और साइबर टीम लगातार जांच कर रही हैं, जिससे इसकी सच्चाई की पता चल पाए. बम की धमकी भरा ई-मेल मिलते ही प्रशासन एक्शन में आ गया है.
भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
धमकी मिलने के बाद मेयर के कैंप ऑफिस और शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. लुधियाना पुलिस की टीम और खुफिया एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले के IP एड्रेस को ट्रैक करने की कोशिश कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या फिर विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में दबंगों का तांडव! दंपति को पीटकर रेलवे ट्रैक पर छोड़ा कार; ट्रेन से हुई जोरदार टक्कर
