Charbagh Station Shed Collapse:लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 का यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है. मामले में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि एक असिस्टेंट इंजीनियर, एक प्रोजेक्ट इंजीनियर और एक वर्क्स सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) टीम को भी हटा दिया गया है.
उच्चस्तरीय समिति भी गठित
हादसे की जांच के लिए रेलवे मुख्यालय के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की हाईलेवल कमेटी बनाई गई है. यह टीम हादसे के कारणों, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच करेगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जवाबदेही तय की जाएगी.
ये हुए सस्पेंड
एक असिस्टेंट इंजीनियर, प्रोजेक्ट टीम लीडर हटाए गए,प्रोजेक्ट इंजीनियर, वर्क सुपरवाइजर सस्पेंड किए गए है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही के संकेत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है. समिति की रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. रेलवे प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार अन्य अधिकारियों और एजेंसियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है.
प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बंद
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इन प्लेटफॉर्मों से रोजाना करीब 40 से 42 ट्रेनें संचालित होती हैं. रेलवे ने क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है और अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. शुक्रवार देर शाम तक मलबा हटाने और रूट क्लियर करने का काम जारी रहा.
रेलवे अधिकारी का क्या है कहना…
चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर हुए हादसे को लेकर जीएम उत्तर रेलवे राजेश पांडे ने बताया, “चारबाग स्टेशन पर पुनर्विकास का काम हो रहा है.काम में कुछ खामी नजर आई है. प्लेटफॉर्म शेड के एक हिस्से के गिरने की घटना हुई. हमने कॉन्ट्रैक्टर पर 50 लाख का जुर्माना लगाया है. तीन लोगों की कमेटी जांच के लिए बनाई गई है.
