UP Rain Alert Today: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम सुहाना हो गया है. जगह-जगह बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि अभी कुछ दिन और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर तो भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
यूपी का मौसम
मौसम विभाग ने 1 जून के लिए यूपी का ताजा मौसम अपडेट जारी किया है. लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और बरेली समेत कई जिलों में 40 से 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
इन जिलों में भारी बारिश का खतरा
उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है वो हैं, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, झांसी, अयोध्या, बलिया, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई इलाके जहां के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
लखनऊ और नोएडा का मौसम
आज यानी 1 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिल्ली एनसीआर के मौसम की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक बादल छाए रह सकते हैं और छिटपुट बारिश हो सकती है. जिसके चलते तपमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
जानिए तापमान का हाल
उत्तर प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 32°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. 2 जून से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
