चेन्नई के टोंडियारपोट में गांजे को बेचने का विरोध करने के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गांजे का विरोध करने पर हत्या
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. चेन्नई के टोंडियारपेट में गांजे की बिक्री का विरोध करने पर भारी बवाल हो गया. बताया जा रहा है कि यहां गांजे को बेचने से विरोध करने पर एक 24 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कई बातें शेयर की हैं.
गिरोह से किया था सवाल
मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के ऊपर एक गिरोह ने हमला किया था. युवक ने अपने इलाके में गांजे को बेचने वाले लोगों के गिरोह से इस मामले को लेकर सवाल किया था. बताया जा रहा है कि बिक्री का विरोध करने पर गिरोह के लोगों ने युवक को घेर लिया और बीयर की बोतलों, हथौड़ा और दूसरी भारी चीजों से युवक पर हमला कर दिया.
अस्पताल में किया गया मृत घोषित
मृत युवक की पहचान 24 साल के विष्णु के रूप में की गई है. हमले के बाद विष्णु को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण युवक की मौत हो गई. इस हत्याकांड को लेकर अब प्रदेश में राजनीति भी तेज हो गई है. इस मामले को लेकर AIADMK के महासचिव ने मुख्यमंत्री विजय की काफी आलोचना की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार में अगर कोई भी नशीले पदार्थ की रोक को लेकर सवाल उठाता है, तो क्या उसका जवाब मौत है?
हत्याकांड में राजनीति तेज
इस दौरान AIADMK के महासचिव ने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति पुलिस विभाग को नियंत्रित करता है, वही व्यक्ति कानून व्यवस्था बनाए रखने की खुद की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. वहीं इस हत्याकांड को लेकर प्रदेश में राजनीति भी काफी गर्मा गई है.
यह भी पढ़ें- नौकरी दिलाने का दिया झांसा! महिला से किया यौन उत्पीड़न; पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 आरोपी
