तमिलनाडु के उटिकोरिन में 2 लोगों ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी सत्ताधारी टीवीके के पदाधिकारी हैं.

नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म
तमिलनाडु से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. तमिलनाडु के उटिकोरिन में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों के ऊपर आरोप है कि उन्होंने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था.
नशे की दवा मिलाकर दिया पानी
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने अनजान महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और कार में बैठाकर रामनाथपुरम जिले के एरवाडी ले गए. बताया जा रहा है कि रास्ते में दोनों आरोपियों ने नशे की दवा मिलाया हुआ पानी महिला को दे दिया. जिसके बाद दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और आरोपियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया.
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 साल के बालासुब्रमण्यम और 28 साल के जयपाल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी सत्ताधारी पार्टी टीवीके के पदाधिकारी हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया और उसके बाद दोनों को पालयमकोट्टई केंद्रीय जेल भेज दिया है.
राज्य में राजनीति तेज
इस घटना के बाद राज्य में राजनीति भी तेज हो गई है. डीएमके की उप महासचिव कनिमोझी ने इस मामले को लेकर दुख जताते हुए टीवीके की काफी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा देने में नाकाम रही है. वहीं इस मामले को लेकर अभी तक टीवीके का किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- न्यू उस्मानपुर में खून से लाल हुई सड़क! नाबालिग की चाकू मारकर हत्या; CCTV खंगाल रही पुलिस
