गुजरात के सूरत में 2 सरकारी बसों की आपस में जोरदार टक्कर हुई है. जिसके बाद एक बस में भीषण आग लग गई. इस घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई है. साथ ही कई यात्री घायल हुए हैं.

सरकारी बसों की आपस में टक्कर
गुजरात के सूरत जिले में एक भीषण हादसा हुआ है. जिले के बारडोली क्षेत्र में उवा गांव के पास मंगलवार शाम 2 सरकारी बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों सरकारी बसें महाराष्ट्र नंबर प्लेट की थीं. टक्कर के बाद एक बस में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही कई यात्री घायल हालत में हैं.
डिवाइडर पर चढ़ गई बस
बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम लगभग 4 बजे के बाद की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बसों में भीषण टक्कर हुई, जिसके बाद एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई. जिसके बाद वह दूसरी तरफ जा गिरी और बस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि कुछ ही समय में आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
घायलों को निकाला बस के बाहर
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर विभाग और प्रशासन की टीमों पहुंच गईं. जिसके बाद आग के ऊपर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई. इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के बाहर निकाला गया. पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है.
प्रशासन कर रहा हादसे की जांच
पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बसों में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
यह भी पढे़ं- 24 घंटे में तुषार हत्याकांड का खुलासा! पिता ही निकला हत्या का आरोपी; स्कॉर्पियो में मारी थी गोली
