दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार के दिन पर फ्लेरिश स्टे होटल में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई थी, जिसकी वजह से 21 लोगों की मौत हो चुकी है. इन मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिनमें 10 भारतीय और 11 के करीब विदेशी नागरिक थे. विदेशी नागरिक में 9 अफ्रीकी और तुर्किमेनिस्तान के है. मामले के बाद से जम्मू कश्मीर से लेकर यूपी सभी जगहों पर ऐसी घटनाओं के न होने के लिए सुरक्षा को मजबूत किया गया है.
सहायता के निर्देश जारी
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है. CMO के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में दौरा किया. उनके परिवार वालों और सभी सदस्यों से बातचीत और मुलाकात की है. डॉक्टरों की समीक्षा कर उन्हें सहायता प्राप्त करने के लिए निर्देश भी जारी किए है.
मेडिकल खर्च और मुआवजे का ऐलान
CMO ने जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि घटना में घायल लोगों के लिए मेडिकल खर्च की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन के साथ में समन्वय की जाएगी ताकि मरीजों को सर्वोंत्तम इलाज मिल सके. मृत लोगों के करीबी परिवार वालों को 10 साथ रुपये की राशि दी जाएगी. वहीं, गभीर रुप से घायल लोगों को 5 लाख की राशि दी जाएगी. मृत लोगों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी. दिल्ली सरकार घटना में प्रभावित लोगों के साथ में मजबूती से खड़ी है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और कठिन समय में शोक संत्पत परिवार को शक्ति मिलने का प्रार्थना करते है.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिए जांच के आदेश, कहा- राहत का काम युद्धस्तर पर
