अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि, बीच में थोड़े दिन की शांति देखने को मिली, लेकिन वह भी केवल कुछ ही दिन की थी. दो देश की लड़ाई में पूरे विश्व में संकट की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अमेरिकी नौसेना द्वारा हॉर्मुज में मारिवेक नामक ऑयल टैंकर पर अटैक किया गया है. भारत के लिए यह काफी चिंताजनक खबर है. दरअसल, उस जहाज पर 24 लोग भारतीय बताए जा रहे हैं.
शिप में घुसा पानी
अटैक हुए जहाज के क्रू मेंबर्स ने जानकारी दी है कि ‘शिप में पानी घुस रहा है और शिप पर मौजूद लाइफ बोट भी आग लग गई है. आग की वजह से रस्सियां जल गई है.’ वहां मौजूद क्रू मेंबर्स ने तुरंत सपोर्ट की डिमांड की है. हालांकि, अभी तक जहाज से संबंधित किसी भी तरीके की जानकारी लोगों को नहीं दी गई है. संभावना जताई जा रही हैं कि भारतीय नौसेना का जहाज भी कुछ दूरी पर ही मौजूद है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया
ऑयल टैंकर पर हुए अटैक को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिक्रिया दी गई है. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हैं कि ‘पश्चिम एशिया में हुए हमलों पर भारत को अफसोस है. यह घटना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लोगों के लिए काफी चिंताजनक है. 100 दिनों से अधिक समय से जारी इस संघर्ष से भारी जन पीड़ा हुई है. इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था एवं ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ते हुए दिख सकता है.’
पूरे विश्व पर पड़ा असर
बता दें कि यह जंग काफी समय से चल रही है. इस जंग से केवल एक देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व पर असर देखने को मिला है. भारत में पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल है. हर महीने इनकी कीमत बढ़ते जा रही है. वहीं, घरेलू गैस की कीमतें भी आसमान छूते हुए दिख रही है. इस महीने भी घरेलू गैस की कीमत में इजाफा किया गया है. छोटे मोटे खाना बनाने वाले कारोबारियों को इससे काफी असर पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: पहले अलीगढ़, अब कानपुर देहात; आखिर क्यों बदल रहे हैं रिश्तों के मायने?
