प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 साल पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं. सीएम धामी ने पत्र लिखकर उनके नेतृत्व की सराहना की है.

सीएम धामी ने दी पीएम मोदी को शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्हें देश के तमाम नेता बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 साल पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बधाई दी है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की है.
फेसबुक पर किया पोस्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को लिखे गए पत्र को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आजाद भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने और प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व करने के 12 साल पूरे होने पर सभी प्रदेश वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शुभकामनाएं भेजी हैं.

‘उत्तराखंड के विकास को नई दिशा’
आपको बता दें कि सीएम धामी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड के लिए उनका स्नेह और मार्गदर्शन राज्य के विकास को लगातार नई स्पीड और दिशा दे रहा है. सीएम धामी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए एक सशक्त आधार है. सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं.
सबसे ज्यादा समय तक दी सेवा
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके नेतृत्व के 12 साल पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं. आपको बता दें कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का रिकॉर्ड बना दिया है. जिसको लेकर देश के बड़े नेता उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.
यह भी पढे़ं- जलगांव में दर्दनाक सड़क हादसा! कार ने मोटरसाइकिल और बस में मारी टक्कर; 6 लोगों की मौत
