उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बहू ने खुद को आग लगा ली. वहीं उसकी सास ने जहर खा लिया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिजनौर में सास-बहू विवाद
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दर्दनाक और खतरनाक घटना सामने आई है. लव मैरिज के बाद परिवारों के बीच बनने वाली सामाजिक और भावनात्मक दूरी कई बार दर्दनाक अंत वाले हालातों को पैदा कर देती है. बिजनौर जिले के स्योहारा थाना के गल्लाखेड़ी गांव में एक परिवार में लंबे समय चल रहा घरेलू विवाद अचानक एक भयावह रूप में बदल गया.
हायर सेंटर किया गया रेफर
बताया जा रहा है कि यहां एक सास ने जहर खा लिया, तो वहीं बहू ने खुद को आग लगा ली. जिसके बाद दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है. महिलाओं की पहचान 48 साल की सास मिथिलेश और 32 साल की बहू दीपांशी के रूप में हुई है. दोनों के बीच में किसी बात लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद यह घटना हुई थी.
बहू ने लगाई खुद को आग
लोगों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि अभिकांत और दीपांशी ने लव मैरिज की थी, जिसके बाद से परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था. गांव के लोगों के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हुई और इस दौरान दीपांशी ने खुद को आग लगी ली. वहीं दूसरी तरफ सास मिथिलेश ने जहर खा लिया. जब दोनों की हालत खराब हुई को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर होते देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. टीम परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और दूसरे लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे क्या कारण था. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल: CM धामी ने लिखा खास पत्र; PM को दीं शुभकामनाएं
