UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है. इस बार मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान कई जिलों में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब कुल 12 करोड़ 58 लाख 51 हजार 570 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. 2021 की सूची के मुकाबले इस बार करीब 29 लाख 1 हजार 518 मतदाताओं की कुल संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. कई जिलों में वोटरों के नाम हटाए गए हैं तो कहीं पर मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. पंचायत चुनाव से पहले जारी हुई इस नई सूची को आगामी चुनावों के लिए काफी अहम माना जा रहा है.आइए जानते हैं…
कहां कटे सबसे ज्यादा नाम?
आजमगढ़ में सबसे ज्यादा 8.19 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए, जबकि गाजीपुर में 7.15 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं. इसके अलावा आगरा, मैनपुरी और एटा में भी काफी संख्या में नाम हटाए गए हैं.
यहां पर बढ़ी वोटरों की संख्या
वहीं दूसरी ओर बलिया, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर जैसे जिलों में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. इनमें बलिया में सबसे ज्यादा 1.60 लाख नए मतदाता जुड़े हैं.
पहले स्थान पर जौनपुर
वोटरों की कुल संख्या के मामले में जौनपुर प्रदेश में पहले स्थान पर है. यहां करीब 36.97 लाख मतदाता हैं. इसके बाद आजमगढ़, प्रयागराज और सीतापुर का नंबर आता है.
इन जिलों में जुड़े सबसे ज्यादा नए वोटर
बलिया – 1,60,376
लखीमपुर खीरी – 1,38,223
सिद्धार्थनगर – 1,23,162
कुशीनगर – 1,20,011
सबसे ज्यादा वोटर जिन जिलों में कटे
आजमगढ़ – 8,19,646
गाजीपुर – 7,15,668
आगरा – 4,39,620
मैनपुरी – 3,07,024
एटा – 2,63,053
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने लिया यू-टर्न, मानसून की दस्तक के साथ अगले 72 घंटे भारी; आगरा-कानपुर समेत कई जिले अलर्ट पर
