हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया है. भारी भरकम युवाओं की भीड़ वहां पर देखने को मिली है. पार्टी के संस्थापक के साथ सोनम वांगचुक भी उस प्रदर्शन में दिखाई दिए थे. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक और डिमांड की है.
दरअसल, अब पार्टी ने शिक्षा मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस्तीफे की मांग की है. पार्टी ने कहा हैं कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए’. बता दें कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में पार्टी के मेंबर, प्रधानमंत्री के विरोध में भी कई नारे लगाते दिखाई दिए. ‘मोदी तुम शर्म करो, नहीं तो डूब मरों’, प्रधानमंत्री के विरोध में युवा ऐसे नारे लगाते हुए दिखाई दिए है.
इस बीच पार्टी के विरोधी लोग कई सवाल उठाते दिखाई दिए है. दरअसल, लोगों का कहना हैं कि प्रदर्शनकारियों में कई लोगों को नहीं पता हैं कि वह किस मुद्दे के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि, वहां मौजूद युवा ने साफ तौर पर बताया कि प्रदर्शन पेपर के लीक होने, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और रोजगार संबंधित मुद्दे को लेकर किया जा रहा है. कई लोग अपने मुद्दे के लिए वहां प्रदर्शन कर रहे थे. तो कई लोग रोजगार के लिए लड़ते दिखाई दिए है.
पहले शिक्षा मंत्री अब प्रधानमंत्री
ऐसे में पार्टी बार-बार किसी न किसी व्यक्ति का इस्तीफा मांगते हुए दिखाई दे रही है. अभी तक लेकिन किसी ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. न ही उनकी मांग को पूरा किया गया है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग अभी तक पूरी हुई नहीं कि पार्टी ने एक और इस्तीफे की डिमांड की है. पार्टी ने सीधा देश के प्रधानमंत्री को निशाना बनाया है. ऐसे में देखना यह हैं कि पार्टी सच में युवाओं की मदद करने में सफल हो पाता है या सिर्फ सोशल मीडिया वाली पार्टी बनकर ही रह जाता है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने किया हार्मुज बंद! भारत पर मंडराया खतरा! पेट्रोल-डीजल के दाम में होगी बढ़त?
