दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक हुई थी. इस बैठक में कई बड़े नेता मौजूद थे. हालांकि, इस बैठक में टीएमसी के संग विलय को लेकर हो रही चर्चा को पूरी तरीके से बेबुनियाद बोला गया है. करीब 3 घंटे तक यह बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रिंयका गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल थे. बैठक के बाद में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने टीएमसी के संग में विलय वाली बात को अफवाह बोला है.
साथ ही केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘गैस के दाम बढ़ रहे हैं. महंगाई बढ़ रही है. पेपर लीक और कीमतें बढ़ रही हैं. 2 से 3 महीने में हम पेपर लीक वाले मुद्दे पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं. यह पेपर लीक प्रदर्शन कई स्तर पर किए जाएंगे. राज्य स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर और जिला स्तर पर इन प्रदर्शन को किया जाएगा. मिनाक्षी नटराजन के मामले में नामांकन रद्द कर दिया गया. बिना आधार के ही मिनाक्षी नटराजन के नामांकन को रद्द कर दिया गया. वहां पर लेकिन झारखंड के बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को ही फेवर करा गया.
इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाए और कहा कि ‘कल चुनाव आयोग से कांग्रेस के एक डेलीगेशन ने मुलाकात की. उन्हें सारी बातें बताई गई. हालांकि, अब तक किसी भी तरीके का फैसला नहीं किया गया है. पर हम लोग राजनीतिक और कानूनी दोनों तरीके से मुद्दे के लिए लड़ेंगे.
साथ ही बैठक में राहुल गांधी ने भारत सरकार को कई तंज कसे है. उन्होंने कहा कि मोदी में देश को मरवा दिया है. इसी कारण से कांग्रेस बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दें पर देश भर में प्रदर्शन करेगी. पहली रैली दिल्ली में होगी.
कांग्रेस की बैठक से साफ पता चलता हैं कि आने वाले समय में सरकार के खिलाफ में कई प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, इससे यह भी साफ होता हैं कि कांग्रेस का टीएमसी में विलय होने वाली चर्चा की कोई भी संभावना नहीं है.
ये भी पढ़ें: Boycott Uttarakhand ट्रेंड के बीच देहरादून में बवाल! हरियाणा से आए युवकों ने की दिव्यांग युवक की पिटाई
