अभी के समय में एक वीडियो लोगों के बीच में काफी वायरल हो रहा है. बता दें देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार के दिन एक दिव्यांग युवक की हरियाणा से आए 8 युवकों ने मिलकर पिटाई की है. यह मामला ऐसे समय में आया है, जिस समय में Boycott uttarakhand ट्रेंडिग कर रहा है.
बता दें कि अभी के समय में इंटरनेट पर Boycott uttarakhand ट्रेंडिग हो रहा है. हरियाणा के लोगों द्वारा यह चलाया गया है. वहीं, उत्तराखंडवासी में बॉयकाट करने वाली बात पर खुशी दिखाई दी है. वहां के लोगों का कहना हैं कि हरियाणा वासी की वजह से ही पडाड़ों पर गंदगी होती है. साथ ही धार्मिक जगह का भी मान नहीं रखा जाता है. ऐसे में हरियाणा के युवकों का दिव्यांग को मारने का वीडियो आना इस बात को और ज्यादा विवादित बनाता है.
दरअसल, 9 जून 2026 की रात में 10 बज कर 15 मिनट के करीब एक स्विफ्ट और एक i20 गाड़ी सहस्रधारा रोड पर स्थित वाइन शॉप के पास में रुकी. दोनों गाड़ियों में 8 के करीब लोग सवार थे. अचानक ही उन सभी लोगों की कहासुनी मयूर विहार, रायपुर के निवासी कवि कुमार के साथ हुई. दिव्यांग कवि कुमार बातों को समझ पाता, उससे पहले ही नशे में धुत हुए युवकों ने उसे मारना शुरू कर दिया. लात, घूंसों से पीट-पीट कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया गया. युवक असहाय होकर जमीन पर पड़ गया. हालांकि, फिर भी युवकों ने उसे मारना बंद नहीं किया.
गंभीर रूप से घायल कवि कुमार ने गाड़ी का नंबर, घटना का वीडियो और अपनी मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दिया है. आसपास के लोग जब युवक को बचाने के लिए आगे आए, तो हमलावर गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए. कवि कुमार ने गुहार लगाई हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा हो.
उत्तराखंडवासियों का कहना हैं कि आए दिन दूसरे शहर के लोग ट्रिप मनाने के नाम पर धार्मिकों स्थलों पर गंदगी फैलाते है. ऐसे में एक और मामला आने के बाद से वहां से लोगों में आक्रोश का माहौल है.
ये भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, थाना प्रभारी पद से हटे इंस्पेक्टरों को मिला नया मौका, कार्यप्रणाली में बदलाव
