हरियाणा ATF ने गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. आरोपी को जॉर्जिया से भारत में डिपोर्ट किया गया है. आरोपी के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग गिरफ्तार
हरियाणा ATF को बड़ी कामयाबी मिली है. ATF टीम ने गुरुवार को सुबह के समय कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर को जॉर्जिया से भारत डिपोर्ट किया गया है. इस कुख्यात को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है. आपको बता दें कि वेंकटेश गर्ग के ऊपर देश के कई राज्यों में 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.
कई हत्याओं के मामले में आरोपी
जानकारी के मुताबिक वेंकटेश जॉर्जिया में बैठकर सोशल मीडिया की मदद से शूटरों की भर्ती करके एक्सटॉर्शन रैकेट चला रहा था. कुख्यात गैंगस्टर कई हत्याओं के मामले में भी आरोपी बताया जा रहा है. आपको बता दें कि गुरुग्राम में बसपा नेता की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद वह जॉर्जिया भाग गया था और वहां बैठकर सांगवान गैंग के लिए काम कर रहा था.
नवंबर 2025 में किया गया था गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि नवंबर साल 2025 में उसे इनपुट के आधार पर जॉर्जिया में पकड़ा गया था. आरोपी के ऊपर हरियाणा पुलिस ने 2 लाख रुपयों का इनाम भी घोषित किया हुआ था. गैंगस्टर ने पिछले साल जनवरी में अंबाला के नारायणगढ़ इलाके में बसपा नेता को भी सरेआम गोलियां मारी थीं. जिसके बाद वह नकली पासपोर्ट के जरिए डॉर्जिया भाग गया था.
बसपा नेता की हत्या में आरोपी
आपको बता दें कि नवंबर 2025 में उसे भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर डॉर्जिया में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे छोड़ दिया गया था. आपको बता दें कि 24 नवंबर 2025 में बसपा नेता हरबिलास रज्जूमाजरा की हत्या कर दी गई थी. बदमाशों ने उन्हें नारायणगढ़ में गोलियां मारी थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. अब मास्टरमाइंड को जॉर्जिया से भारत में डिपोर्ट कर लिया गया है.
यह भी पढे़ं- ‘उन्होंने मेरा मुसीबत में साथ दिया, मैं उन्हें नहीं छोड़ सकता…’, TMC में बगावत के बीच शत्रुघ्न सिन्हा का बयान
