TMC में बागी नेताओं में नाम शामिल होने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने अब साफ कर दिया है कि वे ममता को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि ममता ने मेरा मुसीबत में साथ दिया है. मैं उन्हें छोड़कर नहीं जा सकता.

शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया अटकलों पर विराम
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में इन दिनों कई नेता बागी हो गए हैं. जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. बागी नेताओं में TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी सामने आ रहा था. अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इन सभी चर्चाओं पर रोक लगा दी है. उन्होंने गुरुवार को मामले में बातचीत करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी ने मेरा साथ मुसीबत में दिया है, मैं उनका साथ नहीं छोड़ूंगा.
मैं उन्हें छोड़कर नहीं जाऊंगा- शत्रुघ्न सिन्हा
सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, कुछ लोग सच भी बोल रहे हैं और कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने दावा किया कि मैं बागी गुट में शामिल हो गया हूं, मैं अक्सर कहता हूं कि अगर सच बोलना बगावत है तो मैं बागी हूं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं साफतौर पर कह रहा हूं कि मुसीबत में ममता मेरे साथ खड़ी थीं और आज मैं उन्हें मुश्किल दौर में अकेला छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा.
पहले चुनाव में हासित की जीत
इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं आसनसोल और पश्चिम बंगाल के लोगों को शुक्रिया कहता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया है. उन्होंने कहा कि मैं पहली बार दीदी के बुलाने से आसनसोल आया था और पहले ही चुनाव में जीत हासिल की थी. उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा बंगाल के लोगों के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि ममता उन लोगों में से थीं जिन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया.
उन्होंने मुसीबत में मेरा साथ दिया- शत्रुघ्न सिन्हा
अब शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनीतिक गलियारों में होने वाली चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वे मुश्किल दौर में ममता बनर्जी और पार्टी को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने मेरा मुसीबत में साथ दिया और मैं इस हालात में उन्हें अकेला छोड़कर नहीं जा सकता हूं. अब सभी अटकलों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने विराम लगा दिया है.
यह भी पढे़ं- कल्याण बनर्जी का ममता को अल्टीमेटम! बोले- मुझे चुनो या अभिषेक को…, अभिषेक बहुत एरोगेंट हैं- कल्याण
