पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है. सांसद कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को एरोगेंट बताया है. उन्होंने कहा कि ममता को मुझे और अभिषेक में से एक को चुनना होगा.

बंगाल की राजनीति में भूचाल
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों अलग संग्राम मचा हुआ है. विधानसभा चुनाव में हारने के बाद ममती बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर बगावत मची हुई है. पार्टी को लगातार अपने करीबियों से झटके मिल रहे हैं. अब ममता बनर्जी के खास कहे जाने वाले कल्याण बनर्जी भी बागी होते हुए दिखाई दे रहे हैं. गुरुवार को TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के ऊपर हमला बोला है.
“मुझे चुनो या अभिषेक को”
अब कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी के भतीजे ने सिग्नेचर फॉर्जरी केस में उन्हें आखिरी समय पर वकील के तौर पर हटा दिया था. आपको बता दें कि कल्याण बनर्जी हाल ही में कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद भी ममता बनर्जी के साथ खड़े रहे थे, लेकिन अब उन्होंने भी पार्टी सुप्रीमो को अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा कि या हमें चुन लो या फिर अभिषेक को.
“अभिषेक बहुत एरोगेंट हैं”
कल्याण बनर्जी ने कहा है कि अभिषेक काफी एरोगेंट हैं. पूरी पार्टी इनके कारण खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि साल 2022 में भी मैंने उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठाया था, तब मेरे साथ में कोई भी नहीं आया था. इस दौरान कल्याण बनर्जी ने कहा कि अब हद हो गई है. अब ममता को तय करना होगा कि वे मुझ जैसे कार्यकर्ता को चुनेंगी या फिर अभिषेक बनर्जी को.
मैं अब भी ममता के साथ हूं- कल्याण
आपको बता दें कि कल्याण बनर्जी ने साफ कर दिया है कि अब तय हो गया है कि जब तक पार्टी में अभिषेक बनर्जी रहेंगे तो मैं पार्टी में नहीं रहूंगा. उन्होंने कहा कि मैं अभी भी ममता के साथ हूं, लेकिन उन्हें अब चुनना होगा. यह मेरे लिए काफी अपमानजनक है कि आधी रात मुझे बताया गया कि केस में वकील बदल लिया गया है. उन्होंने कहा कि अभिषेक को बड़ों का सम्मान करना नहीं आता है.
यह भी पढे़ं- दिल्ली में नीति आयोग की बैठक! शामिल हुए CM पुष्कर सिंह धामी; कई मुद्दों पर होगी बात
