नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है.

नीति आयोग की बैठक जारी
राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार को नीति आयोग की बैठक का आयोजन किया गया है. इस बैठक की अध्यक्षता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर बात होने वाली है. इस दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल हुए हैं. बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल अपने विचारों को रखेंगे.
पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल
नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए हैं. आपको बता दें कि इस बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास है. जिसको लेकर इस दौरान मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल भी अपने विचारों को रखने वाले हैं. इस बैठक में पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए है.
पीएम मोदी कर रहे अध्यक्षता
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बैठक में शामिल होने की जानकारी दी है. आपको बता दें कि उन्होंने अपने फेसबुक पर इस बैठक में शामिल होने को लेकर पोस्ट किया है और इसकी जानकारी दी है. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और इस दौरान कौशल विकास और स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने के मु्द्दे पर भी बात होगी.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई नीति आयोग की बैठक में केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ में भाग ले रहा हूं. उत्तराखंड के विकास को लेकर पुष्कर सिंह धामी लगातार काम कर रहे हैं और उनकी सरकार लगातार राज्य के लोगों के हितों के लिए कार्यरत है.
यह भी पढे़ं- नीति आयोग की बैठक जारी! कई मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल; प्रधानमंत्री मोदी कर रहे अध्यक्षता
