राज्यसभा चुनावों में मध्य प्रदेश और गुजरात में बीजेपी के उम्मीदवार सभी सीटों पर निर्विरोध चुनाव जीते हैं. वहीं राजस्थान में कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है.

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के निर्विरोध नतीजे तय
मध्य प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद राज्यसभा चुनाव के नतीजे निर्विरोध तय हो गए हैं. आपको बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा खारिज किए जाने के बाद में प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर भी मुकाबला अब समाप्त हो गया है. मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजे निर्विरोध घोषित हो गए हैं.
कांग्रेस उम्मीदवार का रद्द हुआ था नामांकन
आपको बता दें कि नामांकन के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार के ऊपर आरोप लगाया था कि उन्होंने हलफनामे में आपराधिक मामलों और कोर्ट नोटिस की जानकारी को छिपाया था. जिसके बाद आपत्तियों की जांच करके और सुनवाई करने के बाद उनके पर्चे को निरस्त कर दिया गया था. जिसके बाद अब बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं.
तीनों उम्मीदवारों ने हासिल किए सर्टिफिकेट
बताया जा रहा है कि बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट ने जीत का सर्टिफिकेट भी हासिल कर लिया है. ये तीनों उम्मीदवार अब निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गए हैं. सुप्रीम कोर्ट में मीनाक्षी नटराजन की याचिका में रिटर्निंग ऑफिसर के नामांकन रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने को लेकर गुहार लगाई थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पुराने आदेश का हवाला देते हुए कहा था कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अदालत दखल नहीं दे सकती है.
गुजरात और राजस्थान में भी जीत
वहीं गुजरात में भी राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं. इसमें भी बीजेपी के चारों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित कर दिए गए हैं. यहां बीजेपी के राजू शुक्ल, मानसिंह परमार, मुकेश राठवा और जितेंद्र कंजारिया ने जीत हासिल की है. आपको बता दें कि इसी के साथ गुजरात से राज्यसभा में 11 सांसद हो गए हैं और सभी सांसद बीजेपी के हैं. आपको बता दें कि राजस्थान में 3 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते हैं, इनमें से 2 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है.
यह भी पढ़ें- जॉर्जिया से भारत लाया गया कुख्यात गैंगस्टर! हरियाणा ATF ने गिरफ्तार किया वेंकटेश गर्ग; कई मामले हैं दर्ज
